इंदौर दिनांक 08 अप्रैल 2022 – इंदौर पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले एवं सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट व हैकिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा ऑनलाईन ठगी एवं सोशल मीडिया संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु क्राइम ब्रांच फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है ।
क्राईम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा आवेदक बसंत निवासी इंदौर से फ्राड की संपुर्ण जानकारी लेकर जांच की जिसमे ज्ञात हुआ कि आवेदक के Axis bank के क्रेडिट कार्ड सर्विस में समस्या होने पर गूगल पर bank का कस्टमर केयर नंबर सर्च करते ठग व्यक्ति से संपर्क हुआ ठग द्वारा झूठ बोलकर स्वयं को बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताकर आवेदक के क्रेडिट कार्ड की जानकारी व OTP लेकर आवेदक के साथ 01 लाख 60 हजार रुपए की ठगी की गई थी एवं ठग द्वारा ठगी गई राशि को payU वॉलेट पर ट्रांसफर कर किया गया।
जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल से उप.निरीक्षक संध्या उर्मलिया व आरक्षक अंकित दास के द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर एक्सिस बैंक व payU वॉलेट से संपर्क कर आवेदक की आहरित राशि 01 लाख 60 हजार रूपये स्वंय के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।
आमजन को सूचित किया जाता है की इंटरनेट पर कस्टमर केयर या हेल्पलाइन नंबर सही है इसकी जांच जरूर करले और किसी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा बैंक अधिकारी/कर्मचारी बनकर आपसे कॉल या मैसेज के माध्यम से आपकी बैंक संबंधि जानकारी व OTP मांगने पर कभी किसी से शेयर न करे। अन्यथा आप भी ठगी का शिकार हो सकते है, इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने पर दे या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445 पर सूचित करे।
