. प्रमुख मंदिरों में भजन-कीर्तन होंगे ध्वजा बदली जाएगी शहर में होगी नववर्ष की धूम
उज्जैन. अभिजीत दुबे( माधव एक्सप्रेस) 2 अप्रैल शनिवार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा को भारतीय परंपरा एवं सनातन संस्कृति के अनुसार नव वर्ष की शुरुआत होगी शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं शहर का मुख्य कार्यक्रम रामघाट पर विक्रमउत्सव मुख्य समारोह के रूप में होगा जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी इसके लिए मुख्य तैयारियां स्थानीय शासन की ओर से की जा चुकी है
: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष शुरू होने जा रहा है. हिंदू नववर्ष यानी नया संवत्सर 2079 2 अप्रैल से शुरू होगा. धार्मिक मान्यता है के अनुसार आज के दिन ब्रह्मा जी ने धरती की संरचना की थी.ज्योतिष शास्त्रों का कहना है कि इस बार विक्रम संवत् 2079 में ग्रहों की दशा का दुर्लभ योग बन रहा है. इस बार संवत्सर का नाम नल होगा. वहीं, इस बार नववर्ष के राजा शनि देव होंगे और मंत्री गुरुदेव बृहस्पति. ऐसा माना जाता है कि सप्ताह के जिस भी दिन से नवसंवत्सर की शुरुआत होती है, वही ग्रह वर्ष का राजा कहलाता है. इसलिए इस बार शनि ग्रह नवसंवत्सर का राजा है.
