रायपुरिया में हुआ आचार्य श्री का भव्य नगर प्रवेश!
परम पूज्य आचार्य मालव मार्तण्ड श्री मुक्तिसागरसूरिजी महाराज साहेब, श्री अचलमुक्तिसागरजी महाराज एवं पू. साध्वीजी मंडल का ग्राम रायपुरिया में भव्य नगर प्रवेश हुआ
थांदला से ( विवेक व्यास , माधव एक्सप्रेस ) सर्वप्रथम पेटलावद रोड स्थित एस. आर.पंप पर आचार्य श्री के स्वागत के लिए रायपुरिया के समस्त जैन समाज के युवा बुजुर्ग महिलाएं बड़ी संख्या में अगवानी के लिए पहुचे एवं जैन मंदिर पर नवकारसी का आयोजन किया गया जिसके लाभार्थी मणिलालजी कीर्तिशकुमार शुभम् जैन बनी वालो ने लिया।
तत्पश्चात गुरुदेव ने धर्म सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि युवा आलम जैन शासन की अद्भुत प्रभावना कर सकता है, उन्हें अपनी ऊर्जा शक्ति को सर्जनात्मक कार्य में लगाना होगी! युवाओं को धर्म कार्य के लिए आगे आना चाहिए! आज इतनी बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्गों ने मेरा स्वागत किया है, उससे हम अभिभूत है! आज से 8 साल पहले मैं आया था तब युवा इतने सक्रिय नहीं थे, यूँ युवाओं को साधुवाद देते हुए युवा शक्ति को जागृत कर शासन के कार्यों में जुड़ने के लिए प्रेरित किया!
उज्जैन में धरमबडला, बड़नगर रोड में नवनिर्मित अभ्युदयपुरम गुरुकुल में 23 दिवसीय भव्य: प्रतिष्ठा महोत्सव जो कि 4/2/2023 में होने वाला है, उसमे सभी साधर्मिक को तन मन धन से सहयोग करने की बात कही।
