कृति सेनन के नए प्रोमो ने बढ़ाया निबेदिता पाल का उत्साह, अपने ‘ऑब्सेशन एरा’ को लेकर दिया बड़े प्रोजेक्ट का संकेत
Spread the love*मुंबई*लोकप्रिय अभिनेत्री निबेदिता पाल ने अपने...
Spread the love*मुंबई*लोकप्रिय अभिनेत्री निबेदिता पाल ने अपने...
Spread the loveनई दिल्ली/पुणे:केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने...
Spread the loveउज्जैन:स्थानीय नानाखेड़ा स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं...
भोपाल, 30 अक्टूबर । मध्य प्रदेश सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है। इस वृद्धि के फलस्वरूप शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ते की राशि जनवरी माह से देय होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘एक्स ‘ पर अपनी पोस्ट में इस संबंध में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों के हितों का हमेशा ध्यान रखा है। इसके साथ ही राज्य सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव साथ खड़ी है।
उन्होंने बताया कि शासकीय सेवकों को जनवरी से सितंबर तक, कुल नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा। पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।
