दिवाली के रंग, संगीत की धुन और खरीदारी का उत्साह, फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय महोत्सव
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को...
Spread the loveएकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं...
उज्जैन: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण उपाध्याय द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य के अनुसार, उत्तर प्रदेश एवं बिहार में ब्राह्मण संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल उज्जैन से रवाना हुआ है।प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र द्विवेदी, संयुक्त ब्राह्मण समाज समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा तथा प्रदेश मंत्री शैलेश दुबे शामिल हैं। यह दल महाकाल एक्सप्रेस द्वारा वाराणसी के लिए प्रस्थान कर चुका है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल 31 अक्टूबर को वाराणसी में आयोजित ‘ब्राह्मण संवाद’ कार्यक्रम में भाग लेगा, जहाँ विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सामाजिक एकता पर चर्चा की जाएगी। तत्पश्चात, उसी संध्या दल वाराणसी से पटना (बिहार) के लिए रवाना होगा।1 नवंबर को पटना में आयोजित बिहार प्रांत की संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होकर प्रतिनिधिमंडल राज्य स्तरीय समिति का गठन करेगा। इसके अतिरिक्त, दल पटना में यूजीसी रोलबैक, आरक्षण सुधार, सवर्ण आयोग के गठन तथा बिहार के मठ-मंदिरों के संरक्षण की मांगों को लेकर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संयोजक इंजीनियर आशुतोष कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में भी सहभागिता करेगा।रवानगी के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक डॉ. योगेश दुबे, रामगोपाल शर्मा एवं अरुण शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कर उन्हें यात्रा के लिए रवाना किया।
