इंदौर – दिनांक 24 मार्च 2022-श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में मादक पदार्थ तस्करों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु “आपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) इंदौर श्री गुरूप्रसाद पाराशर को अवैध मादक पदार्थ बिक्री के संबंध मे पतारसी एवं निगरानी के लिए निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में इन गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु क्राइम ब्रांच की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पूर्व में आरोपी अय्युब उर्फ मारसाहब को 1 किलो 100 ग्राम एम.डी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर अपराध क्र 22/2021 धारा 8/22 NDPS ACT का अपराध पंचीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, जिसमे पूर्व में 06 आरोपी क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके है।
इसी प्रकरण मुखबिर से सूचना मिली की फरार आरोपी सय्यद मोहजिम उर्फ बाबा शहर में घूम रहा है अपने साथियों से मिलने के लिए जिस पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा फरार आरोपी 1. सय्यद मोहजिम उर्फ बाबा पिता याकूब अली निवासी A–208 जिजवी नगर सांताक्रुज मुंबई वेस्ट महाराष्ट्र को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी अधिक समय से फरार होने से गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच इंदौर) श्री निमिष अग्रवाल द्वारा 5,000/–हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था । पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिससे प्रकरण में और पूछताछ की जा रही है ।
