ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…!!
Spread the loveरायपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड...
Spread the loveरायपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड...
Spread the loveधमतरी। जिले में डॉयल 112 के...
Spread the love यामी गौतम धर स्टारर फिल्म...
नवादा, 07 अक्टूबर । जिले के रजौली-गया एसएच-70 पर दुलरपुरा गांव के आगे बुधवार को बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा, कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई गई है, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नवादा रेफर किया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुलरपुरा मोड़ के पास सामने से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। ई-रिक्शा में करीब दस लोग सवार थे। टक्कर के बाद पास से गुजर रही कार और बाइक भी इसकी चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ढकनी रामपुर निवासी राजू कुमार और संगीता देवी सहित अन्य लोग शामिल हैं। सिरदला थाना क्षेत्र के जमुगाय निवासी मानिक चंद साव भी घायल हुए हैं।
स्थानीय लोगों के बीच घटना के बाद सड़क पर तेज गति से चलने वाले बालू लदे वाहनों और क्षेत्र में चल रहे कथित अवैध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जंगली क्षेत्र में ढीवरा का अवैध खनन करने वाले वाहनों की नियमित जांच और निगरानी जरूरी है। वहीं, दुर्घटना के समय ट्रैक्टर का केवल एक बल्ब जलने की बात भी सामने आई है।
घटना ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही डायल-112 और गश्ती दल को मौके पर भेजा गया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
