इंदौर के सबसे बड़े गरबा आयोजनों में शामिल होगा ‘ढोली तारा 5.0’, दोगुने क्षेत्र में सजेगा गरबा का भव्य मंच
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveलॉन्च ऑफर- जीरो लॉगिन फीस और...
Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा...
कटिहार, 07 अक्टूबर । बिहार विकास मिशन के अध्यक्ष सह विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने जिले में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत पूर्व से निर्मित सभी सार्वजनिक परिसंपत्तियों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को आगामी 30 नवंबर तक हर हाल में पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया है। इसके साथ ही नई आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों के निर्माण कार्यों को 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्रखंड व पंचायत स्तरीय भवनों का विभागवार त्वरित सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्यों को तुरंत चिह्नित किया जाए। सभी सरकारी भवनों में साफ-सफाई, मरम्मति, रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। विद्यालयों में वर्ग-कक्ष, किचन शेड, शौचालय के अनुरक्षण के साथ आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कमरों का निर्माण तथा स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के अनुकूल सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता सूची में रखने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अंतर-विभागीय समन्वय पर जोर देते हुए विकास आयुक्त ने कहा कि विभागों के बीच बेहतर तालमेल से कार्यों में अनावश्यक विलंब रोका जाए। साथ ही, कायाकल्प पोर्टल पर कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति को नियमित रूप से अद्यतन करने तथा सतत स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों और सुविधाओं को स्वच्छ, उपयोगी, बेहतर और पूरी तरह क्रियाशील बनाना है। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के लिए नियमित अनुश्रवण एवं समीक्षा की जा रही है।
