इंदौर के सबसे बड़े गरबा आयोजनों में शामिल होगा ‘ढोली तारा 5.0’, दोगुने क्षेत्र में सजेगा गरबा का भव्य मंच
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveलॉन्च ऑफर- जीरो लॉगिन फीस और...
Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा...
सुपौल, 07 अक्टूबर ।
जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुधवार की देर रात एनएच-106 पर कटिन चौक के समीप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान हरिहरपट्टी गांव निवासी 52 वर्षीय ब्रह्मदेव राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ब्रह्मदेव राम बुधवार की देर रात अपने घर से साइकिल पर सवार होकर कटिन चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कटिन चौक के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ब्रह्मदेव राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग तथा दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच-106 को कटिन चौक के समीप जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
घटना की सूचना मिलने पर पिपरा पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पंचायत चेयरमैन मनोज कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से बातचीत कर उन्हें उचित कार्रवाई एवं आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हुआ। पिपरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
