धर्मवीर सेवा संस्थान की ‘सार्थक दिवाली’ पहल, सेवा बस्तियों में बच्चों को वितरित किए नए वस्त्र
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
आइची-नगोया, 24 सितंबर । भारत की स्टार तलवारबाज भवानी देवी और श्रेया गुप्ता को 2026 एशियाई खेलों के फेन्सिंग (तलवारबाजी) में महिला व्यक्तिगत साबरे स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही दोनों का अभियान समाप्त हो गया।
ओलंपियन भवानी देवी ने पूल चरण में दक्षिण कोरिया की जियोंगमी किम से 1-5, ईरान की नजमेह साजानजियान से 4-5 और उज्बेकिस्तान की जायनब दायिबेकोवा से 4-5 से हार झेली। इसके बाद उन्होंने कजाखस्तान की ऐगेरिम सारीबे और थाईलैंड की अरिसारा सोमफाओ को क्रमश: 5-4 और 5-2 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बनाई।
राउंड ऑफ 32 में भवानी ने मंगोलिया की ओउलेन तुग्सजार्गल को 15-8 से हराया। हालांकि, प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्हें 2026 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता चीन की राओ शुई से 5-15 से हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, भारत की दूसरी खिलाड़ी श्रेया गुप्ता भी प्री-क्वार्टर फाइनल में आगे नहीं बढ़ सकीं। उन्हें पेरिस ओलंपिक 2024 की रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया की जियोन हा-यंग ने 15-6 से हराया।
