धर्मवीर सेवा संस्थान की ‘सार्थक दिवाली’ पहल, सेवा बस्तियों में बच्चों को वितरित किए नए वस्त्र
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
नई दिल्ली, 24 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 25 सितंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक दिवसीय संगठनात्मक एवं सेवा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे स्वच्छता अभियान में श्रमदान करने के साथ संगठनात्मक बैठक, निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन और युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
गुरुवार को भाजपा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नितिन नवीन के प्रवास की शुरुआत सुबह 7:30 बजे अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग में आयोजित स्वच्छता अभियान से होगी। नितिन नवीन स्वयं श्रमदान कर सेवा कार्य में भाग लेंगे।
इसके बाद वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे, जहां प्रदेश के सांसदों, विधायकों, संभाग प्रभारियों और सह-प्रभारियों तथा आगामी पंचायती राज चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। बैठक में चुनावी रणनीति और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
दोपहर 12:30 बजे नितिन नवीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन में वे प्रदेशभर से आए स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
शाम 5:15 बजे वे जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रदेशभर से आए छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर अपने विचार रखेंगे।
