धर्मवीर सेवा संस्थान की ‘सार्थक दिवाली’ पहल, सेवा बस्तियों में बच्चों को वितरित किए नए वस्त्र
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
आइची-नगोया, 24 सितंबर । भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी को एशियाई खेल-2026 में महिला 51 किग्रा वर्ग के मुकाबले में कजाखस्तान की बाल्किबेकोवा के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ साक्षी का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।
मुकाबले के निर्णायक तीसरे राउंड में बाल्किबेकोवा ने आक्रामक शुरुआत करते हुए साक्षी पर दबाव बनाया। कजाख मुक्केबाज ने एक तेज अंडरकट लगाकर साक्षी के जबड़े पर प्रहार किया और शुरुआती बढ़त हासिल की।
साक्षी ने वापसी की कोशिश करते हुए रिंग में लगातार दबाव बनाया और अपनी प्रतिद्वंद्वी के चेहरे पर तेज हुक भी लगाया।
हालांकि, बाल्किबेकोवा ने तुरंत जवाब देते हुए सटीक जैब लगाए और दूरी बनाए रखी।
अंतिम घंटी तक मुकाबला बेहद करीबी रहा, लेकिन बाल्किबेकोवा ने 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई। साक्षी ने मुकाबले में कड़ा संघर्ष किया, लेकिन उन्हें मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय मुक्केबाज परवीन ने बिना रिंग में उतरे ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। उनकी प्रतिद्वंद्वी ताजिकिस्तान की मलिका नोजिमोवा ने वॉकओवर दे दिया। परवीन अब अंतिम आठ के मुकाबले में उज्बेकिस्तान की नवबखोर खामिदोवा से भिड़ेंगी।
