हम जो कहते हैं, करके भी दिखाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the love नई दिल्ली, 26 सितंबर ।भारतीय...
Spread the love– मुख्यमंत्री ने हिंदू इकोनॉमिक फोरम...
नई दिल्ली, 24 सितंबर । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के हैदरपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त दिल्ली की नींव हैं। नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के झुग्गीवासियों से संवाद करते हुए उनके आवास को लेकर व्यक्त की जा रही चिंताओं पर भी स्पष्ट आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की एक भी झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी। वर्षों से कठिन परिस्थितियों में रह रहे झुग्गीवासियों को बेहतर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में हैदरपुर क्षेत्र के एयू ब्लॉक और एओ ब्लॉक की झुग्गियों के लिए आवास निर्माण से संबंधित टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन क्षेत्रों के आसपास उपयुक्त स्थान चिन्हित कर वहां आवास निर्माण का कार्य किया जाएगा। दूसरे चरण में आयुर्वेदिक अस्पताल क्षेत्र की झुग्गियों को शामिल किया जाएगा और आसपास उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है ताकि झुग्गीवासियों के लिए उनके क्षेत्र के नजदीक बेहतर आवास उपलब्ध कराया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी को हटाना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। उन्होंने क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि नए शौचालय, स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर एटीएम, अटल कैंटीन, नई सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं। सड़क को चौड़ा करने के लिए पुराने ढांचे और कूड़ेदान को हटाकर नए शौचालय एवं कूड़ेदान बनाने का काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि हैदरपुर क्षेत्र में लंबे समय से 12वीं तक के बड़े विद्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। बच्चों को शिक्षा और दस्तावेज संबंधी आवश्यकताओं के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ता था। क्षेत्र में लगभग 5,000 गज भूमि नए विद्यालय के निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई है और इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया तैयार की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में नए सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी किया गया है। इसके तैयार होने के बाद स्थानीय लोग विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे। क्षेत्र की नहर के किनारे नए छठ घाट के निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को छठ पर्व के अवसर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि हैदरपुर में नया आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थानीय नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बना रहा है। आने वाले समय में क्षेत्र में ‘निरोग धाम’ विकसित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा, जहां आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दोनों पद्धतियों से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।
