छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का समापन आज , केंद्रीय गृह मंत्री शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
Spread the love मेष – निकटस्थ व्यक्ति का...
Spread the love00 उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन प्रवेश...
सुपौल, 18 सितंबर (हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बीरपुर की रिफ्यूजी कॉलोनी सीमा चौकी की गश्ती पार्टी ने नेपाली मुद्रा के साथ दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। उनके पास से 1 लाख 73 हजार रुपये नेपाली मुद्रा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
एसएसबी के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को रिफ्यूजी कॉलोनी सीमा चौकी की गश्ती पार्टी सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 200 के समीप बेनालीपट्टी गांव के पास गश्ती दल ने मोटरसाइकिल से नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करते दो व्यक्तियों को देखा। संदेह होने पर दोनों को रोककर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम एहसान जमील एवं कबातुल्लाह, निवासी ग्राम बेला, जिला अररिया बताया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद नीले रंग के प्लास्टिक के थैले से कुल 1 लाख 73 हजार रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई। बरामद मुद्रा के संबंध में दोनों से पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद नेपाली मुद्रा, मोटरसाइकिल और दोनों व्यक्तियों को आगे की कार्रवाई के लिए एलसीएस भीमनगर, सुपौल को सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) रूबुल सोनवाल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान एसएसबी के अन्य जवान भी गश्ती दल में शामिल थे। 45वीं वाहिनी एसएसबी, बीरपुर के द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एसएसबी द्वारा लगातार निगरानी और नियमित गश्त की जा रही है। सीमा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बल लगातार सतर्क है।
