2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
इंदौर। इंदौर के रोबोट चौराहा स्थित चिंतामण हनुमान मंदिर परिसर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को विशेष कन्या पूजन, कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और उपहार प्रदान किए गए।मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित शैलेंद्र जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन एवं प्रसाद तैयार किया गया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपरा के अनुसार कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम के दौरान पंडित शैलेंद्र जोशी ने मंदिर परिसर में भगवान राम और भगवान श्याम के मंदिर निर्माण का भी उल्लेख करते हुए श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के इस पुण्य कार्य में श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार एक ईंट का दान कर सहभागी बनें। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस धार्मिक कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया।आयोजन के समापन पर मंदिर समिति की ओर से कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवाभावी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। समिति ने कहा कि कन्या पूजन एवं भंडारे का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सेवा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता की भावना को आगे बढ़ाना है।
