दिवाली के रंग, संगीत की धुन और खरीदारी का उत्साह, फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय महोत्सव
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को...
Spread the loveएकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं...
आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
थांदला से विवेक व्यास दैनिक माधव एक्सप्रेस
थांदला। आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिस एसडीएम भास्कर गाचले, तहसीलदार सुखदेव डावर, एसडीओपी राजेश सुलिया, प्रभारी तारा मंडलोई जिला भाजपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ गोलू उपाध्याय, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा मंडल महामंत्री जितेंद्र राठोड़, एल्डरमैन दीपक राठौड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी एवं बैठक में सामाजिक संगठनों तथा पत्रकारों सहित समिति के सदस्यों ने सहभागिता की।
बैठक में आगामी त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था तथा धार्मिक आयोजनों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने सभी से त्यौहारों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
समिति सदस्यों ने भी नगर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को आवश्यक सुझाव दिए। अधिकारियों ने कहा कि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि थांदला की आपसी एकता और भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए सभी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाएंगे।
