कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत, 1 से 20 वार्डों में मांगे वोट
थांदला से विवेक व्यास दैनिक माधव एक्सप्रेस
कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को भाजपा के कई दिग्गज नेता कुशलगढ़ पहुंचे और नगर के वार्ड संख्या 1 से 20 तक भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंचकर प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे। चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। नेताओं ने मतदाताओं से नगर के विकास और भाजपा के पक्ष में मजबूत बोर्ड बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया।
भाजपा बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने दावा किया कि नगर पालिका चुनाव में भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 1 से 20 तक भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत मिलेगी और कुशलगढ़ नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनेगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कुशलगढ़ की नगर की जनता ने 10 वर्षों से भाजपा का वोट कायम कर रखा था और इस बार भी भाजपा का बोर्ड बनेगा और राजस्थान की भजनलाल सरकार से सत्ता से जुड़ेगा जिससे कई विकास कार्य होंगे
भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के अंतिम चरण में पूरी ताकत के साथ जुटने तथा प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर भाजपा की नीतियों और विकास के मुद्दों को पहुंचाने का आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान में भाजपा के पूर्व सांसद मां शंकर जी निनामा कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव प्रभारी एडवोकेट भगवत पुरी पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर जिला महामंत्री कहानीग रावत भाजपा जिला मंत्री सूर्य सिंह लबानानगर मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र सेठिया धर्मेंद्र उपाध्यायचुनाव विस्तारक जयंतीलाल थांदला मध्य प्रदेश के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बंटी डामोरजिला उपाध्यक्ष लीला पडियार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखा जोशी कमलेश कावड़िया राकेश वड़कियां अध्यक्ष सोहनलाल तोल सिंह हटीला राहुल भटेवरा भंवर सिंह शाहित जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेता जनसंपर्क में लगे हुए हैं