आपका राशिफल 12 सितम्बर
Spread the loveराशिफल : 12 सितंबर, 2026 मेष – कल का परिश्रम...
Spread the loveराशिफल : 12 सितंबर, 2026 मेष – कल का परिश्रम...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका...
Spread the loveकाठमांडू, 11 सितंबर। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से रसुवा,...
इंदौर जिले में विकसित भारत क्विज के जरिए व्यापक युवा सहभागिता का अभियान तेज
इंदौर, 11 सितंबर 2026। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी इस पहल के माध्यम से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को नेतृत्व, नवाचार, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
मेरा युवा भारत, इंदौर के उपनिदेशक श्री पंकज गोस्वामी ने बताया कि VBYLD 2027 की शुरुआत विकसित भारत क्विज से हो चुकी है। क्विज के बाद चयनित प्रतिभागी निबंध चुनौती, जिला चैंपियनशिप, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर और इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आगे बढ़ेंगे।
इंदौर जिले में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समन्वय के लिए श्री पंकज गोस्वामी, उपनिदेशक, मेरा युवा भारत, इंदौर एवं श्रीमती रीना चौहान, जिला खेल अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों नोडल अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय कर अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान की मॉनिटरिंग की जा रही है।
जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों-महाविद्यालयों, छात्रावासों, NSS, NCC, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (BSG) सहित विभिन्न युवा संगठनों के माध्यम से युवाओं को क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान को ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के युवा इससे जुड़ सकें।
क्विज से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे युवा
विकसित भारत चैलेंज के तहत योग्यता-आधारित चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसकी शुरुआत विकसित भारत क्विज से होगी। इसके बाद चयनित युवा विकसित भारत निबंध चुनौती में भाग लेंगे। निबंध चरण के बाद जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी जिला चैंपियनशिप में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। यहां से चयनित युवा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर और फिर राष्ट्रीय VBYLD तक पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का अवसर
राष्ट्रीय VBYLD 2027 का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में होगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। चयनित प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष भी अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।
छह प्रमुख ट्रैक में युवाओं को अवसर
VBYLD 2027 के अंतर्गत युवाओं की प्रतिभा और रुचि के अनुरूप छह प्रमुख ट्रैक रखे गए हैं—
विकसित भारत चैलेंज
सांस्कृतिक खंड
भारत के लिए डिजाइन
हैकिंग फॉर सोशल कॉज
युवा उद्यमी चुनौती
युवा संसद
महत्वपूर्ण तिथियां
विकसित भारत क्विज: 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026
विकसित भारत निबंध चुनौती: 5 से 19 अक्टूबर 2026
जिला चैंपियनशिप: 10 से 16 नवंबर 2026
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश VBYLD: 17 नवंबर से 7 दिसंबर 2026
राष्ट्रीय VBYLD, नई दिल्ली: 10 से 12 जनवरी 2027
अधिकारियों ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और विचार 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
