बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….
Spread the loveरायपुर: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (‘बिहान’) के तहत संचालित इंटीग्रेटेड फार्मिंग...
Spread the loveरायपुर: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (‘बिहान’) के तहत संचालित इंटीग्रेटेड फार्मिंग...
Spread the loveअररिया 09 सितम्बर। रेलवे बोर्ड द्वारा पूर्वोत्तर से पूर्वांचल के...
Spread the loveभागलपुर, 09 सितंबर । भागलपुर परिसदन के सभागार में मंगलवार...
Lucknow, Feb 02 (ANI): Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses a press conference regarding the Union Budget 2023-24 and other issues, at his official residence, in Lucknow on Thursday. (ANI Photo)
वाराणसी, 08 सितंबर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मंगलवार शाम पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल और आने-जाने वाले मार्गों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया।
पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों एवं जवानों को सतर्कता, अनुशासन और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, प्रमुख चौक-चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
कार्यक्रम स्थल और वीआईपी रूट की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी में लगे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार रहने तथा अपने निर्धारित दायित्वों का अनुशासन, सजगता और पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर विशेष नजर रखने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित गतिविधियों और सूचनाओं की लगातार निगरानी करने को भी कहा गया।
वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर होटल, ढाबों और अन्य ठहरने वाले स्थानों की गहन चेकिंग कराई गई। वहां ठहरे लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार कार्ड सहित अन्य वैध पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। कार्यक्रम स्थल और वीआईपी रूट के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाकर आसपास के क्षेत्रों की प्रभावी निगरानी की जा रही है।
वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर आमजन के आवागमन को सुगम बनाए रखने की व्यवस्था की गई है। वीआईपी रूट पर पड़ने वाली गलियों, कट और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त रस्सों की व्यवस्था की गई है तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यकता के अनुसार इनके प्रभावी इस्तेमाल के निर्देश दिए गए हैं।
सभी प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त रस्से और लाउड-हेलर उपलब्ध रखने को भी कहा गया। कार्यक्रम स्थल एवं रूट पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुदृढ़ बैरिकेडिंग कराई गई है। बिना चेकिंग और फ्रिस्किंग के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं देने तथा महिलाओं की सुविधा के लिए पृथक इनक्लोजर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम स्थल के सभी प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी और बैगेज स्कैनर की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक आगंतुक की अनिवार्य जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश देने के निर्देश हैं। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार और पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
