विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...
-मुख्यमंत्री याेगी ने 411 कराेड़ की विकास परियाेजनाओं का लाेकार्पण एवं शिलान्यास किया
कानपुर, 26 अक्टूबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कानपुर के बिठूर में आयोजित जनसभा से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। एसआईआर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से बड़ा प्यार है। समाजवादी पार्टी (सपा) पर भ्रष्टाचार, परिवारवाद और युवाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए योगी ने कहा कि राम नाम का जाप करने वालों की असलियत पहचानने की जरूरत है। वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाने के साथ विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को मानसिक रूप से विक्षिप्त और दिवालिया बताते हुए कहा कि सपा ने लंबे समय तक प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाए रखा। उन्होंने विपक्ष पर दंगों और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि राम विरोधी विचारधारा वाले लोग भगवान राम का नाम लेकर जनता को गुमराह नहीं कर सकते। उन्होंने भगवान राम और निषादराज की मित्रता का उल्लेख करते हुए सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।
बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि आश्रम में पूजन-अर्चन किया और नानाराव पेशवा स्मारक परिसर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रों में करीब 411 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 29 परियोजनाओं का लोकार्पण और 19 का शिलान्यास शामिल है।
योगी ने कहा कि सरकार बिठूर की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान को संवारने के साथ मंदिरों और आश्रमों के विकास पर काम कर रही है। उन्होंने कानून-व्यवस्था में सुधार और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुंचाने का दावा किया। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने दीपावली पर पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
