ठग द्वारा फर्जी शॉपिंग वेबसाईट के माध्यम से आवेदिका को ऑनलाइन 10% कमीशन देने की जॉब का बोलकर किया था ऑनलाइन फ्रॉड।
आवेदिका को फर्जी link वाट्सअप पर भेजकर आवेदिका से paytm अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करवाकर ठगे थे पैसे।
Cyber Helpline No. 704912-4445 पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर रिफंड कराये रुपए ।
इंदौर -दिनांक 11 मार्च 2022- पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले एवं सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अपातिजनक पोस्ट व हैकिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा ऑनलाईन ठगी एवं सोशल मीडिया संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु क्राइम ब्रांच फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है ।
फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा आवेदिका करिश्मा निवासी इंदौर से फ्राड की संपुर्ण जानकारी लेकर जांच की गई, जिसमे ज्ञात हुआ कि आवेदिका द्वारा गूगल पर पार्टटाइम जॉब सर्च करते समय अमेजन की जैसी दिखने वाली फर्जी साइट पर job के लिए क्लिक करते आवेदिका को ठग द्वारा कॉल करते आवेदिका को व्हटासएप पर लिंक भेजकर बोला की इस लिंक पर क्लिक कर आप रजिस्ट्रेशन करले इसके बाद प्रोडक्ट लिस्ट मिलेगी वहा से आपके द्वारा प्रोडक्ट खरीदकर इसी वेबसाइट के माध्यम से प्रोडक्ट बेचने कार्य करने पर आपको 10 % कमीशन मिलेगा, आवेदिका ने प्रोडक्ट की ऑनलाइन सेल्स होने व कमीशन के लालच में आकर प्रोडक्ट पेटीएम में मध्यम से पेमेंट कर खरीदे परंतु आवेदिका को न तो प्रोडक्ट्स मिले न कमिशन राशि मिली और ठग द्वारा आवेदिका को झूठे वादे करके ठग लिया।
जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल से महिला उप निरीक्षक शीतू जरिया एवं महिला आरक्षक संध्या पांडे द्वारा त्वरित कार्यावाही कर संबंधित paytm कंपनी से संपर्क कर आवेदिका की आहरित 86 हजार रूपये की राशि सकुशल वापस कराये गये।
आमजन को सूचित किया जाता है की किसी भी अंजान वेबसाइट पर जल्दबाजी में आकर अपनी निजी जानकारी ऑनलाइन फॉर्म में न भरे व ऑनलाइन प्रॉडक्ट खरीदने बेचने के लिए job ऑफर करने पर जल्दबाजी में कोई भी लिंक पर क्लिक करके पैसे अनजान व्यक्ति को न देवे अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते है। साथ ही इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने पर दे या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन 704912-4445 पर सूचित करे।
