ब्लू डार्ट ने विशेष राखी एक्सप्रेस ऑफ़र के साथ मनाया #यादोंकाबंधन
Spread the love मुंबई, 24 अगस्त 2026: हर रक्षाबंधन यादों, परंपराओं और...
Spread the love मुंबई, 24 अगस्त 2026: हर रक्षाबंधन यादों, परंपराओं और...
Spread the love इस भागीदारी से कम-कार्बन वाली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने...
Spread the love मुंबई, 24 अगस्त, 2026: यस बैंक के सदस्यों ने...
बीना, मध्य प्रदेश-20 अगस्त 2026: भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल ) ने भारतीय सेना की ऊंचाई वाले और बेहद ठंडे क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों के लिए विशेष रूप से तैयार एक्सट्रीम वेदर ग्रेड (एक्सडब्ल्यूजी ) डीजल की पहली रेक बीना रिफाइनरी से रवाना की। यह बीपीसीएल के तकनीकी नवाचार और देश की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।बीपीसीएल भारत सरकार की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी और महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
पहली एक्सडब्लूजी डीजल रेक को लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा, एवीएसएम , एसएम , वीएसएम , डीजीएसटी , आईएचक्यू ऑफ़ एमओडी (आर्मी) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बीपीसीएल के निदेशक (मार्केटिंग) श्री शुभंकर सेन के साथ भारतीय सेना, भारतीय रेलवे और बीपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
एक्सडब्लूजी डीजल को बीपीसीएल ने देश में ही विकसित किया है। भारतीय सेना के सामने अत्यधिक ठंड और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सैन्य वाहनों के संचालन के दौरान आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह विशेष डीजल तैयार किया गया है। इसके विकास में बीपीसीएल के कॉरपोरेट रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर (सीआरडीसी) और बीना रिफाइनरी ने मिलकर काम किया।
इस विशेष डीजल की खासियत है कि यह बहुत कम तापमान में भी बेहतर प्रदर्शन करता है। इसमें बेहतर कोल्ड स्टार्ट, कम तापमान में आसानी से ईंधन प्रवाह, बेहतर वाहन संचालन, कम रखरखाव और कठिन मौसम में अधिक भरोसेमंद प्रदर्शन जैसी खूबियां हैं।
बीपीसीएल ने कहा कि एक्सडब्लूजी डीजल का विकास कंपनी की तकनीकी क्षमता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारतीय सेना के लिए ईंधन की भरोसेमंद आपूर्ति सुनिश्चित करने और सैन्य अभियानों की तैयारी एवं कार्यक्षमता को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
बीपीसीएल के निदेशक (मार्केटिंग) श्री शुभंकर सेन ने कहा कि एक्सट्रीम वेदर ग्रेड डीजल का सफल विकास और पहली रेक की रवानगी बीपीसीएल की शोध क्षमता, तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भर भारत के प्रति प्रतिबद्धता का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बीपीसीएल देश की रणनीतिक जरूरतों के अनुरूप नए और उपयोगी ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
बीपीसीएल बीना रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक श्री के. के. दास ने कहा कि पहली एक्सडब्लूजी डीजल रेक की रवानी बीना रिफाइनरी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बीपीसीएल की शोध, रिफाइनिंग, मार्केटिंग और लॉजिस्टिक्स टीमों के बेहतर तालमेल और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि बीना रिफाइनरी आगे भी देश की जरूरतों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले विशेष ईंधन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बीपीसीएल के बिजनेस हेड (इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल सॉल्यूशंस) श्री मनोज मेनन ने कहा कि कंपनी देश के रणनीतिक क्षेत्रों के लिए विशेष ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही है। भारतीय सशस्त्र बलों को बिना रुकावट और भरोसेमंद ईंधन उपलब्ध कराना बीपीसीएल की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
बीना रिफाइनरी से एक्सडब्लूजी डीजल की पहली रेक की रवानी से भारतीय सशस्त्र बलों के लिए भरोसेमंद ऊर्जा साझेदार के रूप में बीपीसीएल की भूमिका और मजबूत हुई है। साथ ही, यह उपलब्धि देश की रणनीतिक जरूरतों के अनुसार विशेष ईंधन तैयार करने में बीना रिफाइनरी की क्षमता को भी दर्शाती है।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के बारे में:
फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी, भारत पेट्रोलियम, भारत की दूसरी सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी (ऑयल मार्केटिंग कंपनी) है और एक एकीकृत ऊर्जा कंपनी है, जो कच्चे तेल के रिफाइनिंग (शोधन) और पेट्रोलियम उत्पादों के विपणन में संलग्न है। यह कंपनी तेल और गैस उद्योग के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम दोनों क्षेत्रों में सक्रिय है। भारत पेट्रोलियम को प्रतिष्ठित ‘महानवरत्न (महान रत्न)’ का दर्जा प्राप्त है, जिससे इसे अधिक परिचालनिक और वित्तीय स्वायत्तता प्राप्त हुई है।
भारत पेट्रोलियम की रिफाइनरी (शोधनगृह) मुंबई, कोच्चि और बीना में स्थित हैं, जिनकी कुल शोधन क्षमता लगभग 35.3 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA) है। इसके विपणन ढांचे में एक विस्तृत नेटवर्क शामिल है जिसमें इन्स्टॉलेशन, डिपो, फ्यूल स्टेशन, एविएशन सर्विस स्टेशन और एलपीजी वितरक शामिल हैं। इसकी वितरण नेटवर्क में शामिल हैं:
23,500+ फ्यूल स्टेशन 6,200+ एलपीजी वितरक 500+ ल्यूब्रिकेंट्स वितरक 80 POL भंडारण स्थल54 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट 79 एविएशन सर्विस स्टेशन 5 ल्यूब्रिकेंट ब्लेंडिंग प्लांट 5 क्रॉस-कंट्री पाइपलाइंस भारत पेट्रोलियम अपनी रणनीति, निवेशों, पर्यावरणीय और सामाजिक लक्ष्यों को एकीकृत करके एक सतत (सस्टेनेबल) भविष्य की ओर अग्रसर है। कंपनी ने 6500+ फ्यूल स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं।
सतत समाधान (सस्टेनेबल सॉल्यूशंस) पर केंद्रित रहते हुए, कंपनी ने एक इकोसिस्टम विकसित करना शुरू किया है और 2040 तक स्कोप 1 और स्कोप 2 उत्सर्जन में नेट ज़ीरो एनर्जी कंपनी बनने का रोडमैप तैयार किया है।
भारत पेट्रोलियम समुदायों के साथ साझेदारी करते हुए शिक्षा, जल संरक्षण, कौशल विकास, स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास, क्षमता निर्माण और कर्मचारी स्वयंसेवा जैसे क्षेत्रों में कई पहलों का समर्थन करता है।
‘एनरजाइजिंग लाइव्स’ (Energising Lives) को अपने मूल उद्देश्य के रूप में अपनाते हुए, भारत पेट्रोलियम का दृष्टिकोण है:
प्रतिभा, नवाचार और प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए एक प्रशंसित वैश्विक ऊर्जा कंपनी बनना।
