RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveमातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिल...
Spread the loveमहतारी वंदन और सुकन्या समृद्धि योजना...
जांजगीर-चांपा। जिले में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मोबाइल पर शादी का विज्ञापन देकर रिश्ता तय कराने का झांसा दिया जाता था और फिर अलग-अलग बहाने बनाकर लोगों से पैसे ऐंठे जाते थे। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने चार महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नवागढ़ निवासी 53 वर्षीय रेशम लाल साहू से शादी का झांसा देकर 5 लाख 65 हजार 355 रुपये की ठगी की गई। पुलिस के मुताबिक, गिरोह की एक महिला खुद को पदमा बताकर पीड़ित से बातचीत करती थी।
दरअसल, रेशम लाल साहू अपने लिए शादी का रिश्ता तलाश रहे थे। इसी दौरान मोबाइल पर शादी का विज्ञापन देखकर उन्होंने संपर्क किया। उन्हें महासमुंद के सरकारी अस्पताल में नर्स होने का दावा करने वाली पदमा नाम की युवती से शादी कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद व्हाट्सएप चैटिंग और मोबाइल कॉल के जरिए बातचीत शुर आरोप है कि युवती ने कभी मां के इलाज, कभी खुद की बीमारी, तो कभी दुर्घटना और मां की मृत्यु का बहाना बनाकर पैसे मांगे। पीड़ित ने जमीन बेचकर और उधार लेकर कुल 5 लाख 65 हजार 355 रुपये दे दिए। जब उन्होंने मिलने की बात कही और महासमुंद के सरकारी अस्पताल में जानकारी ली, तो पदमा नाम की कोई नर्स नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जांच में पुलिस ने राजनांदगांव की भूमिका रंगारी सहित रोहित कुमार गुप्ता, नसीम बानो, तय्यबा बानो और शायना बानो को गिरफ्तार किया है।
