किशनगंज सदर थाना परिसर में कांस्टेबल ने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या
Spread the loveलोकनायक जेपी की जयंती पर अभाविप...
Spread the loveलोकनायक जेपी की जयंती पर अभाविप...
Spread the love सारण, 11 अक्टूबर । बाढ़...
Spread the love मुश्किल हालात से कामयाबी तक...
कोलकाता, 16 अगस्त । बीरभूम जिले के रामपुरहाट से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय की रविवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव रामपुरहाट शहर स्थित उनके घर से सटे पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने सबसे पहले पार्टी कार्यालय की खिड़की से आशीष बंद्योपाध्याय को फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को आशीष बंद्योपाध्याय से अनेक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की थी। उनका घर रामपुरहाट के पांच नंबर वार्ड के हाटतला पाड़ा इलाके में है। 2026 के विधानसभा चुनाव में रामपुरहाट से भाजपा के ध्रुव साहा के हाथों चुनाव हारने के बाद आशीष बंद्योपाध्याय सक्रिय राजनीति से कुछ हद तक दूर हो गए थे।
‘मास्टरमशाई’ के नाम से चर्चित इस वरिष्ठ नेता का नाम हाल में सामने आए कथित भ्रष्टाचार के मामले से भी जोड़ा जा रहा था। पुलिस ने अभी सुसाइड नोट के बारे में आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच के सामने आने के बाद ही उनकी मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
