जैन सोशल ग्रुप वर्धमान परिवार का श्रीलंका दौरा संपन्न
Spread the loveकैंडी, नुवारा इलिया ,बेंटोटा और कोलंबो...
Spread the loveकैंडी, नुवारा इलिया ,बेंटोटा और कोलंबो...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
मीरजापुर (उत्तर प्रदेश), 11 अक्टूबर । विंध्याचल शारदीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। क्षेत्राधिकारी यातायात गायत्री यादव के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात 10 बजे तक मीरजापुर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
प्रयागराज से आने वाले भारी वाहनों को गैपुरा चौराहा से विजयपुर और लालगंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। नटवा तिराहा से विंध्याचल की ओर पेट्रोलियम व गैस वाहनों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों को औराई व रामटेक चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को निर्धारित समय और जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। बालू, गिट्टी, मोरंग व लोहा लदे वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं की बसों और चारपहिया वाहनों के लिए अष्टभुजा, काली खोह, अमरावती, घमहापुर, वाराणसी-जौनपुर बस स्टैंड और बरतर तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर पार्किंग निर्धारित की गई है। पार्किंग भरने पर वाहनों को वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की ओर भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एंबुलेंस, स्कूल बसों, यात्री बसों और आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन से छूट रहेगी। पुलिस ने लोगों से निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का पालन करने की अपील की है।
