योगी सरकार किसानों की मदद को आगे आई, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों के निस्तारण में मिलेगी राहत
Spread the love लखनऊ, 11 अक्टूबर । उत्तर...
Spread the love लखनऊ, 11 अक्टूबर । उत्तर...
Spread the love लखनऊ, 11 अक्टूबर । योगी...
Spread the love सलकनपुर में रात तक एक...
सारण, 11 अक्टूबर । बाढ़ से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी छपरा शाखा ने मकेर प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया।
इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को तिरपाल, बर्तन, हाइजीन किट, बिस्कुट और शुद्ध पेयजल जैसी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं। रेड क्रॉस के स्टेट रिप्रेजेंटेटिव डॉ हरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष और पूरी टीम के प्रयासों से यह राहत अभियान चलाया गया।
टीम ने कठिन परिस्थितियों वाले उन सुदूर गांवों तक पहुंच बनाई, जहां मदद पहुंचाना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण था।
रास्तों की बाधाओं के बावजूद रेड क्रॉस टीम ने सेवाभाव और धैर्य के साथ कार्य किया। डॉ सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा संतोष है।
