भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को दी बधाई, मिठाई खिलाकर किया मुंह मीठा
उज्जैन। देश के चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर भाजपा के नगर जिलाध्यक्ष विवेक जोशी को भाजपा लोकशक्ति भवन कार्यालय पर पहुंचकर भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिला सहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव ने पुष्पमाला पहनाकर एवं उनसे गले मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिला सहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज यह सिध्द होते जा रहा है कि जनता द्वारा कांग्रेस पार्टी भारत मुक्त होती जा रही है। उत्तरप्रदेश में आजादी के बाद अगर कोई पार्टी दोबारा सत्ता में आई है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस नारे को जनता सत्य साबित कर रही है कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। साथ ही साथ चारों राज्यों में उत्तरप्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर में कमल खिला है। इस पर भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिलासहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव, सुरेश गिरी, मोहन जायसवाल, ओम अग्रवाल, दिनेश प्रजापत, हरिओम मीणा, धर्मेन्द्र परिहार, राकेश श्रीवास्तव ने बधाई दी।
