उज्जैन। कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने उज्जैन पहुंचे अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम, प्रभारी वोहरा का स्वागत सम्मान समारोह शहर कांग्रेस महामंत्री वसीम मो.बंटी मित्र मंडली द्वारा जामा मस्जिद कमेटी हॉल में सैकड़ो कार्यकर्ताओं की मौजुदगी में किया गया।
स्वागत भाषण शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने दिया। अतिथियों का स्वागत वसीम मो. बंटी द्वारा किया गया। इस दौरान उज्जैन प्रभारी सुबुर अहमद गौरी, हेमंत सिंह चौहान, पप्पू बोरासी, दीपेश जैन, भरत शंकर जोशी, कयूम नागौरी, लोकमान नागोरी, रियाज खान, शमीम अहमद एडवोकेट, फहीम सिकंदर, इरफान उल्लाह, जावेद डिप्टी एडवोकेट, सुनील जैन, मुस्तफा साइकिल वाला, असलम दस्तक, आरिफ अली, हजार मोहम्मद, तमीम टम्मू भाई, लड्डू गुरु, पिंटू भाई, तौफीक अजर, मोहम्मद मौलाना आदि उपस्थित रहे।
