ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा...
Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी...
उज्जैन/माधव एक्सप्रेस
उज्जैन बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर पंचकोशी पड़ाव स्थित 84 महादेव श्रृंखला के कयावरुणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नीम, पीपल और बरगद के पौधों की त्रिवेणी का रोपण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कयावरुणेश्वर महादेव के पंचामृत पूजन और अभिषेक के साथ हुआ।
इस अवसर पर संस्था ‘चतुर्वेदी लॉ एसोसिएट’ के संरक्षक एवं सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश माथुर, वरिष्ठ अधिवक्ता मानसिंह अचाले, जयसिंह गावडे और मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा उपस्थित रहे।
पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से पूर्व शासकीय अधिवक्ता जयराम पाटीदार, महेश तिवारी, अंजना शर्मा, अभिभाषक प्रतिभा, पीयूष पंड्या, सरस्वती चंदेल, धर्मेंद्र वाघेला, रुचि शर्मा, पवन मीणा, सुश्री नम्रता नागर, मनोज शर्मा, हिमांशु सिंह, दिलीप गुजराती, लकी सिंह, तेजू पाटीदार और पंकज पाटीदार सहित कई गणमान्य नागरिक और अधिवक्ता उपस्थित रहे।
