CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..
Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर...
Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर...
Spread the loveमुंबई, इस गणेश उत्सव पर नेस्ले...
Spread the love राशिफल : 25 सितंबर, 2026...
इंदौर। माधव एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आह्वान पर इंदौर में चल रहे 21 लाख पौधारोपण महाअभियान के तहत अग्रवाल समाज की संस्था ‘अग्रमंच’ ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। संस्था के सदस्यों ने रविवार को रेवती रेंज में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया।
रविवार को अग्रमंच के सदस्यों ने अरविंदो स्थित रेवती रेंज पहुंचकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए पौधे रोपे। इस पर्यावरण संरक्षण कार्य में संस्था के संस्थापक आशीष गोयल, दीपिका गोयल, पार्षद मृदुल अग्रवाल, सचिन बंसल, रानू अग्रवाल, राजेश कुंजीलाल गोयल, विनोद सिंघल, सचिन अग्रवाल, नवनीत केडिया, गौरव गोयल, निकुंज गोयल और शिवनारायण अग्रवाल सहित कई अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर अपना सहयोग प्रदान किया।
