धर्मवीर सेवा संस्थान की ‘सार्थक दिवाली’ पहल, सेवा बस्तियों में बच्चों को वितरित किए नए वस्त्र
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
रिलीज़ के बाद से ही प्राइम वीडियो की ‘आदर्श बाल विद्यालय’ अपनी शानदार कॉमेडी, दिल छू लेने वाले पलों और यादगार परफॉर्मेंस की वजह से दर्शकों का दिल जीत रही है। यह सीरीज धीरे-धीरे हर किसी की पसंदीदा कॉमेडी-ड्रामा बनती जा रही है।
अर्चना पूरन सिंह हाल ही में अपने बेटे आर्यमान सेठी के नए व्लॉग में नजर आईं, जहां पूरा परिवार उनकी नई प्राइम वीडियो सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ साथ बैठकर देखता दिखाई दिया। खास बात यह रही कि अर्चना ने खुद बताया कि वह अपनी ही एक्टिंग बहुत कम देखती हैं। ऐसे में उन्होंने कई सालों बाद पहली बार अपने पति परमीत सेठी और दोनों बेटों के साथ यह सीरीज देखी। जहां आर्यमान ने अपनी मां की एक्टिंग की जमकर तारीफ की और बताया कि उन्हें यह शो बहुत पसंद आया, वहीं परमीत सेठी के मजेदार रिव्यू और अर्चना के चुटीले जवाब ने सबका ध्यान खींच लिया।
अर्चना पूरन सिंह ने कहा, “मैं अपनी एक्टिंग बहुत कम देखती हूं। आज बहुत सालों बाद देखूंगी और वो भी तुम लोगों के साथ। मुझे लगता है कि पूरी कास्ट और सभी की परफॉर्मेंस शानदार है। आप सभी प्राइम वीडियो पर ‘आदर्श बाल विद्यालय’ जरूर देखें।”
अपनी पत्नी अर्चना पूरन सिंह की परफॉर्मेंस पर बात करते हुए अभिनेता और फिल्ममेकर परमीत सेठी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आखिरकार अब मुझसे सीख गई।”
इस पर अपने चिर-परिचित अंदाज में अर्चना पूरन सिंह ने जवाब दिया, “बिल्कुल सही कहा। इनसे मैंने यही सीखा है कि क्या नहीं करना है।”
‘आदर्श बाल विद्यालय’ एक हल्की-फुल्की प्राइम ओरिजिनल सीरीज है, जो उम्मीद, हिम्मत और एकजुटता जैसे विषयों को मजेदार अंदाज में दिखाती है। कहानी एक ऐसे हेडमास्टर की है, जो रोजमर्रा की मुश्किलों, सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बावजूद अपने स्कूल को बदलने की कोशिश करता है। इस सीरीज का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इसे बिस्वपति सरकार और समीर सक्सेना ने पोशम पा पिक्चर्स के बैनर तले बनाया और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है। सात एपिसोड वाली इस कॉमेडी-ड्रामा को बिस्वपति सरकार, अक्षय अस्थाना, नुपुर पाई, तत्सत पांडे और मेघना श्रीवास्तव ने लिखा है। सीरीज में के के मेनन लीड रोल में हैं। उनके साथ अर्चना पूरन सिंह, अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी और प्राची शाह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘आदर्श बाल विद्यालय’ अब प्राइम वीडियो पर हिंदी में, अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ भारत और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम हो रही है।
