दर्दनाक हादसा: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत
Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...
Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...
Spread the loveग्वालियर मध्य प्रदेश में अगले 20 साल...
Spread the loveनक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट...
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों से डायवर्सन प्लान का पालन करने की अपील की
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 3 अगस्त 2026
बिलासपुर जिले के बांसा झाल के समीप पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू की है। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी के निर्देशानुसार यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्सन प्लान तैयार कर प्रभावी किया गया है।
जारी डायवर्सन प्लान के अनुसार मरवाही की ओर से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहन व्याहादृकोटमीदृकटघोरा मार्ग से होकर बिलासपुर जाएंगे। वहीं अनूपपुर की ओर से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहन गौरेला-पेंड्रा मार्ग से व्याहादृकोटमीदृकटघोरा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। छोटे वाहनों के लिए गौरेलादृपीपरखूंटीदृखोंगसरा मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी ने सभी वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से निर्धारित डायवर्सन मार्ग का पालन करने तथा यातायात पुलिस एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा समुचित यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। आमजन के सहयोग से आवागमन को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं बाधारहित बनाए रखा जा सकेगा।
