उज्जैन, मध्य प्रदेश । सप्तसुरम ट्रस्ट द्वारा संगीत प्रेमियों और उभरती हुई गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “तिनक धिन धा – कराओके सिंगिंग कॉन्टेस्ट” का भव्य आयोजन उज्जैन (मध्यप्रदेश) में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक उज्जैन (उत्तर) होंगे, जबकि मुख्य विशेष अतिथि के रूप में श्री मुकेश तटवाल, महापौर, उज्जैन नगर निगम अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे।
विशिष्ट अतिथि एवं प्रायोजक के रूप में श्री महेश शितलानी, ओनर शिव पैलेस, उज्जैन तथा प्रसिद्ध गायक श्री शाकिर खान उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में अतिथि सम्मान के रूप में निम्नलिखित गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे—
श्री कपिल वर्दे
श्री विजय सोनी
श्री अंकित जैन
श्री अभिषेक नारायण तिवारी
श्री किशोर देव दुबे (ई-सागर)
डॉ. सतीश गोठवाल
श्री गिरीश शर्मा
श्रीमती शशि सिन्हा
श्रीमती मोनिका भार्गव
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आयोजन समिति में निम्न सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं—
श्री तरुण कुमार
एडवोकेट श्री शिव नारायण सोनी
श्रीमती शशि पूनम
श्रीमती तनुश्री सोनी
श्रीमती सीमा सूदन
श्री आलोक भट्टाचार्य
श्री बीरेंद्र प्रसाद
श्रीमती मंजुला जोशी
श्री शैलेन्द्र स्वर्णकार
सुश्री भीनी सिंह
श्री बबलू भोसले
श्रीमती शबाना शेख
श्रीमती संध्या पाठक
प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार ₹31,000, द्वितीय पुरस्कार ₹11,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹7,100 प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
ऑडिशन का आयोजन 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को प्रातः 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक ऑडिटोरियम हॉल, होटल शिव पैलेस, सांवेर रोड, उज्जैन (म.प्र.) में होगा।
ग्रैंड फिनाले 13 सितंबर 2026 (रविवार) को सायं 5:00 बजे से काली दास अकादमी विश्वविद्यालय रोड, सेठी नगर, उज्जैन (मध्यप्रदेश) में आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के लिए पंजीयन शुल्क ₹800 निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 9827928289, 9871124737 एवं 7887278659 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस आयोजन को शिव पैलेस होटल एंड मैरिज गार्डन, एसकेआई (शाकिर खान), अंजू साउंड, लाइट एवं ट्रस तथा संगीत शाला स्टूडियो का सहयोग एवं प्रायोजन प्राप्त है।
सप्तसुरम ट्रस्ट ने सभी संगीत प्रेमियों एवं प्रतिभागियों से इस सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।