खेड़ापति हनुमान मंदिर खजूरी में गणेश जी की महाआरती संपन्न
Spread the loveखेड़ापति हनुमान मंदिर खजूरी में गणेश...
Spread the loveखेड़ापति हनुमान मंदिर खजूरी में गणेश...
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ,...
Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी...
इंदौर। फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एकेडमी ऑफ इन्दौर मैराथनर्स (AIM) द्वारा 1 अगस्त को रात्रि 10 बजे “रैनाथॉन – 10 किमी मॉनसून नाइट रन” का 9वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। इस अनूठी नाइट रन में करीब 2000 रनर्स हिस्सा लेंगे।
एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल एवं संयोजक नीरज याग्निक ने बताया कि रन का शुभारंभ पितृ पर्वत स्थित श्री हनुमानजी महाराज के श्रीचरणों से होगा। निर्धारित मार्ग से होकर धावक विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः पितृ पर्वत पहुंचेंगे। आयोजन का मुख्य आकर्षण भव्य लेजर शो रहेगा तथा सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।
सचिव संदीप खण्डेलवाल ने बताया कि 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक नेहरू स्टेडियम के एनसीसी हॉल में रजिस्ट्रेशन एक्सपो आयोजित होगा, जहां प्रतिभागी अपनी बिब और रनिंग किट प्राप्त कर सकेंगे। आयोजन के लिए सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, हाइड्रेशन और स्वयंसेवकों की व्यापक व्यवस्था की गई है।
रेस डायरेक्टर सुरेश लाहोटी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए अब केवल सीमित स्थान शेष हैं। उन्होंने इच्छुक धावकों से जल्द पंजीयन कराने तथा एक्सपो में समय पर पहुंचकर अपनी बिब प्राप्त करने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
