बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
उज्जैन, सिद्धपीठ श्री दिव्य धाम देवस्थान, श्री खाटू श्याम जी मंदिर, उज्जैन के तत्वावधान में इस वर्ष गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर एक भव्य और विशाल धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विनायक सिटी कॉलोनी, हाटकेश्वर विहार के सामने, न्यू रिंग रोड, नानाखेड़ा स्थित मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर समिति द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
धार्मिक कार्यक्रमों की समय-सारणी मंदिर के मीडिया प्रभारी डॉ.गौरव पेड़वा ने जानकारी देते हुए बताया की गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत शाम से ही विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो इस प्रकार है भजन संध्या एवं कीर्तन: शाम 05:00 बजे से सुमधुर भजनों और संकीर्तन की शुरुआत होगी, जिसमें गायक प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे।थाल मनवार एवं महाआरती: शाम 07:00 बजे भगवान खाटू श्याम जी को विशेष थाल अर्पित कर आरती उतारी जाएगी।गुरु पूजन एवं गुरु दीक्षा: शाम 07:30 बजे से मुख्य गुरु पूजन का कार्यक्रम और गुरु दीक्षा समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस गुरु पूर्णिमा महोत्सव में समय पर उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का भावभीना आमंत्रण (मनवार) किया है।
