विहिप मालवा प्रांत की त्रिदिवसीय बैठक 5 लाख नए हितचिंतक जोड़ने का लक्ष्य
Spread the loveविहिप मालवा प्रांत की त्रिदिवसीय बैठक 5 लाख नए हितचिंतक...
Spread the loveविहिप मालवा प्रांत की त्रिदिवसीय बैठक 5 लाख नए हितचिंतक...
Spread the love सफलता के मायने बदल देगी ‘आईआईटी किराना स्टोर’, जानिए...
Spread the love *PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का...
बैंक ने 119वें स्थापना वर्ष की थीम रखी है ’नेतृत्व भरोसे का’ , जो ईमानदारी, नवाचार और समावेशन के साथ नेतृत्व करने की उसकी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है।
आरोहण जीसीआईसी, नए बॉबवर्ल्ड और अदिति के शुभारंभ के साथ बैंक ने अपनी तकनीकी श्रेष्ठता को किया और सुदृढ़
मुंबई, जुलाई 26, 2026: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर भरोसे, नवाचार और स्थायित्वपूर्ण व्यवसाय वृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पुनः दोहराया। बैंक के 119वें वर्ष की थीम, ‘नेतृत्व भरोसे का’ सत्यनिष्ठा, नवाचार और समावेशन के साथ नेतृत्व करने के उसके दृष्टिकोण को दर्शाती है, साथ ही यह सुनिश्चित करती है कि भरोसा हर ग्राहक संबंध की नींव और उसके भावी विकास का आधारस्तंभ बना रहे। इस अवसर पर, बैंक ने तकनीक और डिजिटल नवाचार, रिटेल और एमएसएमई बैंकिंग एवं संवहनीय फायनांस और वित्तीय समावेशन से संबंधित अनेक व्यापक पहलों की घोषणा की।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के वैश्विक ब्रांड एंबेसडर और स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि श्री सचिन तेंदुलकर ने बैंक के मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म नए बॉब वर्ल्ड ऐप का शुभारंभ किया। इसे एक अधिक कुशल, सहज, सुरक्षित और ज़्यादा पर्सनलाइज्ड बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए नए सिरे से तैयार किया गया है। बैंक ने अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी, इनोवेशन एंड ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर – ‘आरोहण GCIC’ की भी शुरुआत की जो तकनीकी, अनुसंधान, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और नवाचार के लिए एक कार्यनीतिक केंद्र होगा। यह केंद्र बैंक के तकनीक आधारित ट्रांसफॉर्मेशन को गति देगा और भविष्य के लिए तैयार बैंकिंग समाधान विकसित करेगा। बैंक ने अपने इंटेलिजेंट वर्चुअल फ्रंट ऑफिस अदिति 2.0 का भी अनावरण किया, जो ग्राहकों को सहज बातचीत के माध्यम से बहुभाषी, वॉइस एनेबल्ड कंवर्सेश्नल बैंकिंग की सुविधा प्रदान करता है।
अन्य प्रमुख उत्पादों में ‘bob Elev8 होम लोन’, EV चार्जिंग स्टेशन और बैटरी-स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बॉब ग्रीन प्लग लेंडिंग स्कीम और ‘बॉब अग्निवीर एमएसएमई फायनांसिंग स्कीम के साथ-साथ कई अन्य पहलें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, वित्तीय समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, बैंक ने देश भर में 119 नए व्यवसाय प्रतिनिधि केंद्रों का उद्घाटन किया जिससे ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच का विस्तार होगा।
इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और सीईओ डॉ. देबदत्त चांद ने कहा, “हमारे 119वें स्थापना दिवस की थीम, ‘नेतृत्व भरोसे का’’, उन मूल्यों को प्रतिबिम्बित करती है जिन्होंने एक सदी से भी अधिक समय से बैंक ऑफ़ बड़ौदा का मार्गदर्शन किया है।” निरंतर और उत्तरदायी व्यवसाय वृद्धि की अपनी यात्रा को जारी रखते हुए हम हमारा ध्यान ग्राहकों के भरोसे को मज़बूत करने, नवाचार को बढ़ावा देने, संवहनीयता को आगे बढ़ाने और अपने सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर केंद्रित है। हम भरोसे की नींव पर एक सुदृढ़ भविष्य का निर्माण जारी रखेंगे।
मुख्य पहलें एवं आरंभ किए गए उत्पाद
I. तकनीक एवं डिजिटल
· आरोहण जीसीआईसी – बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी, इनोवेशन और ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर – ‘आरोहण जीसीआईसी’ का उद्घाटन किया। तकनीक, अनुसंधान, डिजिटल परिवर्तन और नवाचार के लिए एक रणनीतिक केंद्र के रूप में स्थापित यह केंद्र प्रतिभाओं, उभरती तकनीक और सहयोगात्मक विचारों को एक प्लेटफॉर्म पर लाते हुए भविष्य उन्मुख बैंकिंग समाधानों के विकास एवं विस्तार को गति प्रदान करेगा। आरोहण जीसीआईसी, बैंक के कैपेबिलिटी मेच्योरिटी मॉडल इंटीग्रेशन (CMMI) लेवल 3 प्रमाणित डेवलपमेंट सर्विस प्रक्रियाओं का लाभ उठाते हुए सेवा अनुशासन, गुणवत्ता तथा संस्थागत क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करेगा। यह केंद्र समग्र ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने के साथ साथ नवाचार की ऐसी संस्कृति को प्रोत्साहित करेगा जो वित्तीय सेवाओं के भविष्य को आकार देने के बैंक के दृष्टिकोण के अनुरूप होगी।
· नया एवं बेहतर बॉब वर्ल्ड: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आधुनिक और स्केलेबल डिजिटल आर्किटेक्चर पर तैयार किए गए एक नए ऐप का शुभारंभ किया है। ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह प्लेटफ़ॉर्म AI-आधारित क्षमताओं, ज़्यादा-पर्सनलाइज़्ड अनुभवों, संवादात्मक बैंकिंग, बहु-भाषी सेवाओं, बेहतर प्रमाणीकरण और धोखाधड़ी से सुरक्षा जैसे फ़ीचर्स के साथ एक स्मार्ट, आसान और सुरक्षित बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है। इसमें ‘पर्सनल फायनांस मैनेजमेंट’ की सुविधा भी है, जिससे ग्राहक अपने फायनांस की पूरी जानकारी पा सकते हैं, खर्च करने के तरीकों की निगरानी कर सकते हैं और अपने वित्तीय लक्ष्यों की योजना बना सकते हैं। नए ऐप पर आसान ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए, ग्राहकों को नए ऐप से जोड़ने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
· ADITI 2.0: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने इंटेलिजेंट वर्चुअल फ्रंट ऑफ़िस ADITI 2.0 का शुभारंभ किया है। यह बैंक के AI-आधारित वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर का एडवांस वर्जन है। ज़्यादा भाषाओं के साथ, वॉइस-इनेबल्ड और बातचीत करने में सक्षम AI इंजन से चलने वाला ADITI 2.0 ग्राहकों को अपनी पसंद की भाषा में स्वाभाविक बातचीत के ज़रिए बैंक से संपर्क करने की सुविधा देता है। यह ग्राहकों को उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ, उन्हें आसान बातचीत वाले इंटरफ़ेस के ज़रिए कई तरह के बैंकिंग लेन-देन स्वतः पूर्ण करने में भी मदद करता है। ADITI 2.0 पर्सनलाइज़्ड, संदर्भ के अनुसार और हर समय सहायता उपलब्ध कराता है, जिससे बैंकिंग ज़्यादा समावेशी, सुलभ और सुविधाजनक बनती है और ग्राहकों का जुड़ाव बेहतर होता है।
· यूपीआई ग्लोबल – इंटरनेशनल QR भुगतान की सुविधा प्रदान करना: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ‘यूपीआई ग्लोबल रिवर्स एक्सेप्टेंस’ की शुरुआत है, जो पात्र देशों के विदेशी पर्यटकों, प्रवासी भारतीयों और विदेशी वॉलेट उपयोगकर्ताओं को अपने देश के बैंकिंग या फिनटेक ऐप्स का उपयोग करके भारत भर में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के यूपीआई क्यूआर मर्चेंट्स पर बाधारहित भुगतान करने में सक्षम बनाता है। यह पहल अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों के लिए भुगतान की सुविधा प्रदान करेगी। साथ ही, व्यापारियों के लिए नए व्यावसायिक अवसर पैदा करेगी। यह पहल नवाचार तथा डिजिटल भुगतान ईकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
· एटीएम एनएफसी-आधारित टैप और लेनदेन: अपने डिजिटल परिवर्तन पहलों के हिस्से के रूप में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने नए स्थापित एटीएम और कैश रीसायकलर मशीनों (CRM) पर एनएफ़सी कार्यक्षमता को सक्रिय कर रहा है, जिससे यह सुविधा उपलब्ध कराने वाला उद्योग का पहला बैंक बन गया है। क्रियान्वित होने के बाद, ग्राहक मशीन के रीडर पर अपना एनएफ़सी –सक्षम डेबिट कार्ड टैप करके ही एटीएम लेनदेन पूरे कर सकेंगे, जिससे कार्ड प्रविष्ट की आवश्यकता नहीं होगी। यह संपर्क रहित कार्यक्षमता ग्राहकों को तेज़, अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित लेनदेन प्रदान करेगी।
II. रिटेल ऋण
· बॉब एलिवेट होम लोन: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने युवा वेतनभोगी प्रोफेशनल्स के लिए एक विशेष होम लोन योजना, ‘बॉब एलिवेट होम लोन’ पेश की है। युवा प्रोफेशनल्स की भविष्य की कमाई की क्षमता को पहचानते हुए, यह योजना एक व्यवस्थित स्टेप-अप ईएमआई चुकौती प्रणाली के माध्यम से वर्तमान आय और संपत्ति की बढ़ती कीमतों के बीच सामर्थ्य के गैप को कम करती है। यह ग्राहकों को उच्च ऋण पात्रता प्राप्त करने में सक्षम बनाती है, जबकि समय के साथ आय में उनकी अपेक्षित वृद्धि के साथ चुकौती को धीरे-धीरे एकसूत्रित करती है।
· निजी बिल्डरों से आवासीय भूखंडों के लिए बॉब स्वभूमि गृह ऋण : बैंक ऑफ बड़ौदा ने बॉब स्वभूमि नामक एक विशेष गृह ऋण योजना शुरू की है, जो उन ग्राहकों के लिए है जो निजी बिल्डरों एवं डेवलपर्स से आवासीय भूखंड खरीदना चाहते हैं। यह योजना केवल रेरा द्वारा अनुमोदित …
