वाणी साहित्य उत्सव में डॉ. मनमोहन वैद्य ने रखा भारतीय ‘स्व’ और वैश्विक कल्याण का दृष्टिकोण
Spread the loveइंदौर। वाणी साहित्य उत्सव के मंच...
Spread the loveइंदौर। वाणी साहित्य उत्सव के मंच...
Spread the love निःशुल्क स्वास्थ्य एवं शिक्षा, किसानों...
Spread the love मुंबई: यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI...

रायपुर, 26 जुलाई 2026


वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं रायगढ़ जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का वास हो। उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी आत्मीय मुलाकात की और सभी के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयघोष के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता की। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों के सुखद, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए भगवान जगन्नाथ से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
