अमित शाह ने किया उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन
Spread the love लखनऊ, 30 अक्टूबर । केंद्रीय...
Spread the love लखनऊ, 30 अक्टूबर । केंद्रीय...
Spread the loveउप्र भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में...
Spread the love वाराणसी, 30 अक्टूबर । वाराणसी...
चयनित विद्यार्थियों से समय पर उपस्थित होने की अपील
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास), जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के उपरांत पात्र विद्यार्थियों की सूची विभागीय वेबसाइटhttps://eklavya.cg.nic.in/पर प्रदर्शित कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 22 जुलाई से शुरु हो गया है, जो 5 अगस्त 2026 तक चलेगा। काउंसलिंग का आयोजन सूची में आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है। काउंसलिंग के दौरान कक्षा आठवीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण होने की अंकसूची, अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण-पत्र, जाति एवं अन्य आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र तथा विशेष श्रेणी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसके अलावा, काउंसलिंग के उपरांत प्रवेश के लिए पात्र पाए गए विद्यार्थियों को तीन दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकल सेल जांच प्रमाण-पत्र संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे काउंसलिंग की निर्धारित तिथि का विशेष ध्यान रखें तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होकर अपने बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कराएं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का लाभ समयबद्ध रूप से मिल सके।
