छत्तीसगढ़ में EOW-ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-बिलासपुर-राजनांदगांव समेत कई जिलों में छापेमारी
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं...
रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार सुबह रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत प्रदेश के कई जिलों में दोनों एजेंसियों की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। अलग-अलग टीमों द्वारा सुबह से ही दस्तावेजों की जांच और तलाशी ली जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई CGMSC और कोल मामले से जुड़ी हुई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रदेश में हलचल मच गई है।
रायपुर में 3 से 4 ठिकानों पर ED की रेड
जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 3 से 4 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। टीम ने संबंधित परिसरों को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।इस दौरान अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। जांच एजेंसी को मामले से जुड़े अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिलने की उम्मीद है।फिलहाल रायपुर में ED की कार्रवाई जारी है।
CGMSC और कोल मामले से जुड़े हैं तार
सूत्रों के मुताबिक, ED और EOW की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के CGMSC और कोल घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।इसी सिलसिले में रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।दोनों जांच एजेंसियां अलग-अलग पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही हैं। इसमें वित्तीय लेनदेन, दस्तावेजों और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच शामिल है।
कई जिलों में एक साथ जांच, बड़े नामों पर नजर
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक साथ हुई इस कार्रवाई को जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एजेंसियां मामले से जुड़े लोगों और वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को खंगाल रही हैं। जांच पूरी होने और एजेंसियों की आधिकारिक जानकारी के बाद ही कार्रवाई की विस्तृत तस्वीर साफ हो सकेगी।
