छत्तीसगढ़ में EOW-ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-बिलासपुर-राजनांदगांव समेत कई जिलों में छापेमारी
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं...
31 अक्टूबर को रायपुर में पदयात्रा करेंगे शिवराज सिंह चौहान
रायपुर, 30 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे। इस दौरान तीनों नेता विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नड्डा आज दुर्ग में जनसभा को संबोधित करने के साथ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे, जबकि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नड्डा आज दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से वे सीधे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद अपराह्न 3ः15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे। वहां महेश कॉलोनी (पुलगांव) में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4 बजे भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक, दुर्ग तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजधानी स्थित आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट के खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 1ः30 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। यह पदयात्रा भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी आज दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वे राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
