2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...

रायपुर, 20 जुलाई 2026
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म राम-नामी को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलने पर निर्देशक श्री भरतबाला गणपति जी एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और आध्यात्मिक पहचान को राष्ट्रीय पटल पर नई प्रतिष्ठा दिलाने वाला गौरवपूर्ण क्षण है। रामनामी समुदाय की अद्वितीय परंपरा और जीवन-दर्शन को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने वाली यह डॉक्यूमेंट्री प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि निर्देशक श्री भरतबाला गणपति एवं उनकी पूरी टीम ने अपनी रचनात्मकता और संवेदनशील प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान दिलाई है। यह उपलब्धि प्रदेश के कलाकारों, फिल्मकारों और युवा रचनाकारों के लिए भी प्रेरणादायी है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक पहलें हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
