ब्रेकिंग : राज्य शासन ने की बड़ी कार्रवाई, सहायक संचालक को किया निलंबित, देखें आदेश…..
Spread the loveबिलासपुर। पेंशन प्रकरण में लापरवाही बतरने...
Spread the loveबिलासपुर। पेंशन प्रकरण में लापरवाही बतरने...
Spread the loveबिलासपुर। हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना...
माधव एक्सप्रेस/इंदौर। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महामुनिराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सकल जैन समाज की ओर से मुनिश्री को इंदौर में ऐतिहासिक वर्षायोग (चातुर्मास) करने के लिए श्रीफल समर्पित कर निवेदन किया।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन ‘दद्दू’ के अनुसार, इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन और प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। उपस्थित समाजजनों ने मंत्री विजयवर्गीय के साथ मिलकर मुनिश्री से इंदौर नगर में चातुर्मास सानंद संपन्न कराने का सामूहिक आग्रह किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से सपना-मनीष गोधा, रानी-अशोक डोसी, आकाश काला, आनंद-नवीन गोधा, धर्मेंद्र जैन (सिनकेम), अक्षय कासलीवाल, राहुल जैन और राजेश जैन ‘दद्दू’ सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
