इंदौर – समाजसेवी एवं भगवान राम के परम भक्त कैलाश चौहान द्वारा दो दिवसीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ का आयोजन पंचवटी कॉलोनी , ए बी तलावली में 4 और 5 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। श्री रामचरितमानस महायज्ञ में बुंदेलखंड पीठाधीश्वर एवं निर्मोही अखाडा के राष्ट्रीय प्रवक्ता परम पूज्य महंत श्री रामदासजी महाराज विशेष रूप से समलित होने पधारे है , महायज्ञ अखंड पाठ के साथ 4 मार्च दोपहर 12.30 पर प्रारम्भ होकर लगातार 26 घंटे से ज्यादा समय तक चलेगा इस दौरान प्रत्यक चौपाई पर आहुति दी जाएगी तथा 5 मार्च दोपहर 3 बजे पूर्ण आहुति दी जाएगी तत्पश्च्यात 4 बजे से प्रभुकृपा तक भक्तो के लिए महाप्रसादी (भंडारा ) आयोजित किया जायेगा श्री पेरुलाला के पुत्र समाजसेवी कैलाश चौहान द्वारा एक वर्ष का श्री रामचरितमानसजी का मासपारायण का संकल्प लिया गया था संकल्प का एक वर्ष पूर्ण होने पर श्री रामचरितमानस महायज्ञ का रामचरितमानस पाठ के साथ आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन पर हजारो धर्मप्रेमी जनता सम्मलित होकर भगवन श्रीराम की भक्ति का आनंद लेंगे तथा महायज्ञ में आहुति देकर मनोरथ पूर्ण की कामना करेंगे कैलाश चौहान ने बताया की मानवकल्याण एवं विश्वकल्याण के लिए इस महायज्ञ में समस्त धर्मप्रेमी जनता से निवेदन एवं आवेदन करना चाहता हूँ की बड़ी संख्या में पधारकर आहुति जरूर दे और प्रभु के प्रसाद का आनंद लें।
