दिनांक 28 फरवरी 2022। आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देश के क्रम में निगम रिमूव्हल विभाग द्वारा धेनू मार्केट में नेहरू पार्क की बाउंड्रीवॉल से लगी 17 से अधिक अवैध गुमटी एवं टीन शेड को निगम रिमूव्हल विभाग द्वारा 4 जेसीबी के माध्यम से हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान उपायुत श्रीमती लता अग्रवाल, रिमूव्हल विभाग के श्री बबलु कल्याणे, क्षेत्रीय भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक व अन्य उपस्थित थे।
