नई स्टार्टअप पालिसी से मिलेगी महिला उद्यमियों को गति- मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा
February 26, 2022
Spread the love
इंदौर 26 फरवरी 2022 शनिवार को फिक्की फ्लो द्वारा इंदौर के होटल शेरटेन में महिलाओं को उद्यमी बनाने और पहले से व्यवसाय कर रही महिलाओं को गति देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) उद्यम तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओम प्रकाश सकलेचा शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग आयुक्त पी. नरहरि भी आनलाइन माध्यम से जुड़े और फिक्की फ्लो की महिला सदस्यों को प्रदेश में स्टार्टअप को बेहतर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जवला सिंघानिया भी शामिल हुईं। मंत्री श्री ओम प्रकाश सकलेचा ने महिला उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को हर तरह की सहायता दे रही है। किसी भी तरह की सुविधाओं को लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम प्रदेश में स्टार्टअप करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ाना चाहते हैं इसके लिए जमीन से लेकर फंडिंग तक की व्यवस्था कर रहे हैं। महिलाएं अगर अपना उत्पाद शुरू करना चाहती है तो इसके लिए भी वे इंजीनियरिंग कालेजों में इसे तैयारी करने के लिए सहायता ली जा सकती है। मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि प्रबंधन के क्षेत्र में महिलाएं ज्यादा अनुभवी होती है। घर चलाने के साथ व्यवसाय भी सफलतापूर्वक संचालित कर सकती है। नई स्टार्टअप पालिसी में महिलाओं को गति देने के लिए हम कई तरह की सुविधाएं दे रहे हैं।