इंदौर 24 फरवरी, 2022
केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का आज इंदौर आगमन हुआ। एयरपोर्ट पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी आज उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंत्री श्री सिलावट ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा सांवेर क्षेत्र में महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए श्री गडकरी के प्रति आभार जताया।
