नगर परिषद थांदला के इंडोर स्टेडियम में सेकड़ो नागरिक बने साक्षी
थांदला ( विवेक व्यास, माधव एक्सप्रेस) स्थानीय नगर परिषद थांदला द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधाममंत्री नरेंद मोदी द्वारा गोबर धन प्लांट के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक़म के अवसर पर नगर के प्रबुद्ध नागरिकगण, अधिकारी, कर्मचारी सहित सफाईकर्मी उपस्थित थे।
लोकार्पण कार्यक़म में प्रधानमंत्री एवम प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के उद्बोधन को सुना व शपथ ली कि स्वच्छता एवम गोबर धन प्लांट में बढ़ कर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया कि गोवर्धन यानी गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो एग्रो रिसोर्स धन स्कीम का मकसद गोबर से गैस तैयार करना है।
इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों के लिए कचरे से आय पैदा करके कचरे को सोना में बदलना है
गोबर धन योजना की शुरुआत योजना के तहत देश के हर जिले का एक-एक गांव चयन किया जाएगा।हरियाणा से इसकी लांचिंग को लेकर करनाल के कुंजपुरा का चयन किया गया है। इस योजना में ग्राम पंचायत की भूमिका अहम है। गोबर से बायोगैस प्लांट व्यक्तिगत, सामुदायिक, सेल्फ हेल्प ग्रुप या गोशाला जैसे एनजीओ के स्तर पर स्थापित किए जा सकते हैं।
प्लांट के लिए टैक्निकल एक्सपर्ट की सहायता ली जाएगी। इसके लिए भारत सरकार और राज्य सरकार 60 व 40 के अनुपात से फंड उपलब्ध करवाएगी, जो गांव में हाऊस होल्ड की संख्या पर आधारित होगी। चालू वित्त वर्ष में 1योजना के तहत 700 जिले कवर किए जाएंगे। कार्यक़म में नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़ने कहा कि
राज्य में जो भी ग्राम पंचायत गोबर गैस का प्लांट अपने गांव में लगाना चाहती है, सरकार उस ग्राम पंचायत का पूरा सहयोग करेगी। आपने बताया कि देश मे गोबर धन योजना का अधिकाधिक प्रचार, प्रसार करे इससे प्रति व्यक्ति आमदानी भी बढ़ेगी।लोकार्पण कार्यक़म में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारतसिंह टांक, पार्षदगण आनंद चौहान, रोहित बैरागी, पीटर बबेरिया, गजेन्द्रसिंह चौहान सहित स्वच्छता अधिकारी गोरांकसिंह राठौर, यशदीप अरोरा, टिटिया भाई, इंजीनियर अभिशेख परिहार व मीडिया कर्मी मौजूद थे।
कार्यक़म का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारतसिंह टांक ने व आभार नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर ने माना।
