भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री राजवाड़े ने दी सौगात
Spread the love00 बेहतर सड़कें ग्रामीण विकास की...
Spread the love00 बेहतर सड़कें ग्रामीण विकास की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने...
Spread the loveरायपुर–दीया भारतीय जीवन और संस्कृति में...
महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के नेतृत्व में 600 सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने किया भव्य श्रमदान
रायपुर, माधव एक्सप्रेस/ रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा खारून नदी के संरक्षण और स्वच्छता के लिए ‘मोर खारून मोर सम्मान’ सफाई महाअभियान की शुरुआत की गई है। महादेवघाट पर आयोजित इस विशेष अभियान में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अपील पर निगम के जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद और अधिकारी-कर्मचारी एकजुट हुए। आयुक्त श्री संबित मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में लगभग 600 सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवकों और पर्यावरण प्रेमियों ने मिलकर खारून नदी से भारी मात्रा में जलकुंभी बाहर निकाली। इस अभियान के माध्यम से जन-जन को पर्यावरण संरक्षण का एक सकारात्मक संदेश दिया गया।
जीवनदायिनी को स्वच्छ रखना हमारा सामूहिक दायित्व: महापौर
अभियान का नेतृत्व कर रहीं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा, “रायपुर की जीवनदायिनी खारून मैया की सफाई कर उसे स्वच्छ और अविरल रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर निगम ने सफाई करवाकर अपना दायित्व निभाया है, अब नागरिकों की बारी है। मेरी सभी से अपील है कि नदी में गंदगी, कचरा, पॉलीथिन या पूजन सामग्री न डालें।” इसके साथ ही महापौर ने सख्त लहजे में कहा कि खारून नदी की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई कोताही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
पहली बार इतना व्यापक सफाई अभियान: मनोज वर्मा
नगर निगम के एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा ने कहा कि महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम द्वारा पहली बार जीवनदायिनी खारून नदी को स्वच्छ बनाने के लिए इतने व्यापक स्तर पर महाअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने राजधानीवासियों से इस पुनीत कार्य में आगे आकर सहभागिता दर्ज कराने का आह्वान किया।
दर्जनों वाहनों में भरकर निकाली गई जलकुंभी
इस महाअभियान के दौरान नदी से निकाली गई जलकुंभी को दर्जनों ‘टाटा एस’ वाहनों में भरकर तत्काल कार्यक्रम स्थल से निस्तारण हेतु भेजा गया। अभियान के अंत में महापौर, आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष सहित सभी उपस्थितों ने नागरिकों से रायपुर को स्वच्छ, सुंदर, विकसित, स्वस्थ और हरित शहर बनाने की विनम्र अपील की।
अभियान में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस वृहद श्रमदान कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, सर्वश्री महेंद्र खोडियार, मनोज वर्मा, अमर गिदवानी, भोलाराम साहू, नंदकिशोर साहू, खेम कुमार सेन उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जोन 1 से 9 के अध्यक्षगण सर्वश्री गज्जू साहू, डॉ. प्रमोद साहू (प्रतिनिधि), मुरली साहू, अम्बर अग्रवाल, बद्री प्रसाद गुप्ता, श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, श्री गोपेश साहू तथा वार्ड पार्षदगण महेंद्र औसर, अर्जुन यादव, श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, सर्वश्री आशु चंद्रवंशी, आनंद अग्रवाल, देवदत्त द्विवेदी, राजेश कुमार देवांगन, मोहन साहू और सोहन साहू ने भी श्रमदान किया।
प्रशासनिक स्तर पर नगर निगम के अपर आयुक्त (स्वास्थ्य) श्री विनोद पाण्डेय, जोन-8 की कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, सभी जोनों के कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी श्री योगेश कडु सहित सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक इस महाअभियान को सफल बनाने में मुस्तैद रहे।
