डॉ. महेन्द्र यादव की पाती थोड़ी जज़्बाती
Spread the loveसंस्कारों का आईना और हमारी दोहरी मानसिकता आज अचानक...
Spread the loveसंस्कारों का आईना और हमारी दोहरी मानसिकता आज अचानक...
Spread the loveलगभग डेढ़ लाख शिक्षक नियमित रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज...
Spread the love00 मुस्कुराता बस्तर थीम पर जगदलपुर में होगी कार्टून कार्यशाला...
कारगिल से कन्याकुमारी तक: स्केचर्स एथलीट कार्तिक जोशी ने शुरू की 4,200 किमी की ऐतिहासिक दौड़
स्केचर्स एयरो सीरीज के फुटवियर पहनकर कार्तिक जोशी 55 दिनों में केटुके यात्रा पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में हैं
इंदौर, जून 7, 2026: कम्फर्ट टेक्नोलॉजी कंपनी® स्केचर्स (Skechers) अपने रनिंग कैटेगरी के प्रति समर्पण को और मजबूत करते हुए अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी के नेतृत्व में एक असाधारण एंड्योरेंस (सहनशक्ति) पहल का समर्थन कर रही है। कार्तिक वर्तमान में कारगिल से कन्याकुमारी (केटुके) तक की 4,200 किलोमीटर लंबी दौड़ पूरी करने के मिशन पर हैं, जिसे भारत की सबसे कठिन लंबी दूरी की रनिंग चुनौतियों में से एक माना जाता है। इस यात्रा के दौरान वह स्केचर्स के रनिंग फुटवियर, जिनमें स्केचर्स एयरो बर्स्ट® (Skechers AERO Burst®) और स्केचर्स एयरो स्पार्क® (Skechers AERO Spark®) सहित अन्य मॉडल शामिल हैं, का इस्तेमाल कर रहे हैं।
2 मई 2026 को कारगिल वॉर मेमोरियल से शुरू हुई इस यात्रा में कार्तिक अब तक 844 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चुके हैं। उनका मार्ग भारत के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण भूभागों से होकर गुजर रहा है, जिसमें 11,575 फीट ऊंचा जोजिला दर्रा (Zoji La Pass) भी शामिल है। यहां उन्होंने बर्फबारी, बारिश, भूस्खलन, फिसलन भरे रास्तों और सीमित यातायात वाली संकरी पहाड़ी सड़कों जैसी कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा।
इस महीने यात्रा के इंदौर पहुंचने पर शहर अपने इस होनहार खिलाड़ी का स्वागत कर रहा है। कार्तिक के जून में कन्याकुमारी पहुंचकर लगभग 55 दिनों में इस चुनौती को पूरा करने और सबसे तेज समय का नया रिकॉर्ड स्थापित करने की उम्मीद है।
स्केचर्स साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल वीरा ने कहा,
“रनिंग और प्रदर्शन आधारित नवाचार हमेशा से स्केचर्स की वैश्विक सोच का अहम हिस्सा रहे हैं। कार्तिक की कारगिल से कन्याकुमारी यात्रा दृढ़ता, निरंतरता और मानवीय सीमाओं को आगे बढ़ाने के जज्बे का शानदार उदाहरण है। यही मूल्य स्केचर्स की परफॉर्मेंस रनिंग कैटेगरी के केंद्र में हैं। यह असाधारण एंड्योरेंस चुनौती दर्शाती है कि हमारा रनिंग फुटवियर, विशेष रूप से इनोवेटिव स्केचर्स एयरो बर्स्ट, हर किलोमीटर पर आराम और प्रदर्शन के साथ लंबी दूरी तय करने के लिए डिजाइन किया गया है। स्केचर्स इस ऐतिहासिक प्रयास में कार्तिक का समर्थन कर रहा है ताकि वह लंबी दूरी की दौड़ में संभावनाओं की नई परिभाषा स्थापित कर सकें।”
अब तक के अपने अनुभव साझा करते हुए कार्तिक जोशी ने कहा, “यह यात्रा मुझे उन तरीकों से परख रही है, जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। कठिन परिस्थितियों में जोजिला दर्रे को पार करना शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन रास्ते भर लोगों से मिले प्यार और समर्थन ने मुझे आगे बढ़ने की ताकत दी। अपने गृह नगर इंदौर पहुंचना मेरे लिए बेहद खास और भावुक क्षण है। इस पूरी यात्रा में इंदौर की भावना को अपने साथ लेकर चलना मुझे हर दिन आगे बढ़ने की अतिरिक्त प्रेरणा देता है। इतने बड़े स्तर की चुनौती का सामना करते समय स्केचर्स का साथ और उनके फुटवियर से मिलने वाला आराम मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है, जो मुझे इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के और करीब ला रहा है।”
इंदौर में जन्मे और पले-बढ़े कार्तिक जोशी भारत के उभरते हुए एंड्योरेंस एथलीटों में गिने जाते हैं। अनुशासन और लंबी दूरी की दौड़ में अपनी क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले कार्तिक, कारगिल-से-कन्याकुमारी (केटुके) चुनौती के माध्यम से भारतीय धावकों की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह अभियान देश के सबसे कठिन भूभागों और परिस्थितियों में मानवीय सहनशक्ति की परीक्षा लेने के साथ-साथ भारत में लंबी दूरी की दौड़ और फिटनेस संस्कृति को भी नई गति दे रहा है।
इस पहल के तहत केटुके परियोजना टीम 100 से अधिक जमीनी स्तर के धावकों को निःशुल्क रनिंग किट वितरित करने की योजना बना रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रनिंग खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। यह अभियान मुंबई और बेंगलुरु सहित कई प्रमुख शहरों में गति पकड़ते हुए अंततः कन्याकुमारी में संभावित रिकॉर्ड प्रयास के साथ समाप्त होगा।
इस पूरी यात्रा के माध्यम से स्केचर्स सहनशक्ति, अनुशासन और भारत में तेजी से विकसित हो रही रनिंग संस्कृति को प्रमुखता से सामने लाना चाहता है। साथ ही, वास्तविक परिस्थितियों में अपने परफॉर्मेंस रनिंग उत्पादों के उपयोग को भी प्रदर्शित कर रहा है।
स्केचर्स एयरो सीरीज फुटवियर और अन्य स्केचर्स रनिंग उत्पाद देशभर के स्केचर्स रिटेल स्टोर्स तथा स्केचर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
