CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
जबलपुर, 24 अक्टूबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को तीन दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे। वे 24 से 26 अक्टूबर तक शहर में रहेंगे। इस दौरान संगठनात्मक बैठकों, स्वयंसेवकों से संवाद और संघ के कार्यों की समीक्षा पर विशेष जोर रहेगा।
प्रवास के पहले दिन 24 अक्टूबर को डॉ. भागवत महानगर के मुख्य शिक्षकों और वरिष्ठ दायित्ववान कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।
प्रवास के दूसरे दिन, 25 अक्टूबर को, संघ प्रमुख महाकौशल प्रांत के महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के शिविर में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे युवा स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे।
वहीं, प्रवास के अंतिम दिन 26 अक्टूबर को महाकौशल प्रांत की कार्यकारिणी और विभाग टोली के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है। बैठक में संगठनात्मक कार्यों, विभिन्न गतिविधियों और समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।
डॉ. भागवत के इस तीन दिवसीय प्रवास का प्रमुख उद्देश्य स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श करना है।
